दासी हूँ तेरी राधे सेवा में साथ रख लो..





दासी हूँ तेरी राधे सेवा में साथ रख लो
में आपकी हूँ प्यारी अपने ही पास रख लो

सुन लो मेरी कहानी , श्री राधे महरबानी 
चरणों की रज में मुझको हरदम ही साथ रख लो ||1||
.
अवगुण से भरी हुई हूँ द्वारे पे खडी हुई हूँ
अपनी कृपा से श्यामा अवगुण हमारे हर लो ||2||

द्वारे पे खडी रहूंगी तेरा ही सुख चाहूंगी
चरणों की देकर सेवा चरणों के पास रख लो ||3||

''जय श्री राधे कृष्णा ''
~~

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने