मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा हैं



मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा हैं
मेरा आपकी दया से, सब काम हो रहा हैं
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है |

पतवार के बिना ही, मेरी नाव चल रही हैं
हैरान है ज़माना, मंजिल भी मिल गयी हैं
करता नहीं मैं कुछ भी, सब काम हो रहा है ||1||

तुम साथ हो जो मेरे, किस चीज़ की कमी है
किसी और चीज़ की अब, दरकार भी नहीं हैं
तेरे साथ से गुलाम अब, गुलफाम हो रहा है ||2||

मैं तो नहीं हूँ काबिल, तेरा पार कैसे पाऊं
इस टूटी हुए वाणी से, गुणगान कैसे गाऊं
तेरी प्रेरणा से ही सब, यह कमाल हो रहा हैं ||3||

करता नहीं मैं फिर भी, हर काम हो रहा हैं
कन्हैया तेरी बदौलत, आराम हो रहा हैं
बस होता रहे हमेशा, जो कुछ भी हो रहा हैं||4||

''जय श्री राधे कृष्णा ''
~~ 

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने