श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया







श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया ।

ऐसी रंग दे, के रंग नहीं छुटे ।
धोभिया धोये चाहे सारी उमरिया ||1||

लाल ना रंगाऊं मैं, हरी ना रंगाऊ ।
अपने ही रंग में रंग दे चुनरिया ||2||

बिना रंगाये मैं तो घर नाही जाउंगी ।
बीत ही जाए चाहे सारी उमरिया ||3||

मीरा के प्रभु गिरिधर नागर ।
प्रभु चरनन ने लागी नजरिया ||4||

''जय श्री राधे कृष्णा ''

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने