मोहन हमारे मधुबन में तुम आया ना करो..

..







मोहन हमारे मधुबन में तुम आया ना करो,
जादू भरी बाँसुरी बजाया ना करो ॥ 

सुरत तुम्हारी देख के सलोनी साँवरी,
सुन बाँसुरी की राग को हम हो गयी बावरी,
माखन को चुराने वाले दिल चुराया ना करो ||1||

माथे मुकुट, गलमाल, कटि में काछनी सोहे,
कानों में कुंडल झुमके मन मेरे को मोहे,
इस चन्द्रमा के रूप को लुभाया न करो ||2||

अपनी यशोदा मात की सोगंध है तुमको,
यमुना नदी के तीर पे तुम ना मिलो हमको,
इस बाँसुरी की तान पे बिलमाया न करो ||3||

इसी तुम्हारी बाँसुरी ने मोहिनी डारी,
चन्द्र सखी की बिनती तुम सुनियो बनवारी,
दरस दिखा दे साँवरा देर ना करो ||4||

''जय श्री राधे कृष्णा '
'

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने