मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बरसाये रखना



मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बरसाये रखना,
मुझे तेरा ही सहारा महारानी चरणो से लिपटाये रखना |

छोड़ दुनिया के झूठे नाते सारे किशोरी तेरे दर पे आ गया
तुमको पुकारा बृजरानी, कि जग से बचाये रखना  ||1||

इन साँसों कि माला पे सदा ही तेरा नाम सिमरूँ
लागी नाम राधा श्री राधा वाली लगन ये लगाये रखना ||2||

तेरे नाम के रंग में रंग के में डोलू ब्रिज गलियन में
कहे चित्र विचित्र महारानी वृंदावन बसाये रखना ||3||

''जय श्री राधे कृष्णा ''


Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने