मेरे गिनयो न अपराध लाडली श्री राधे




मेरे गिनयो न अपराध लाडली श्री राधे
श्रीराधे श्रीराधे श्रीराधे श्रीराधे
हो मेरे गिनयो न अपराध लाडली श्री राधे |

माना की मैं पतित बहुत हूँ
पतित पावन तेरो नाम लाडली श्री राधे ||1||

जो तुम मेरे अवगुण देखो
उनका नहीं है हिसाब लाडली श्री राधे ||2||

अष्ठ सखिन में कोटि गोपीन में
लिख लीजो मेरो नाम लाडली श्री राधे ||3||

कोटिल उमा रमा ब्रह्माणी
तेरे चरणों में पावें विश्राम लाडली श्री राधे ||4||

''जय श्री राधे कृष्णा ''

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने