कहो कैसे तेरी बन जाउँ रसिया









कहो कैसे तेरी बन जाउँ रसिया ,
कहो कैसे तुझे मिल जाऊ रसिया |

गुणवान नही धनवान नही.
कौई बडा जगत मे मान नही ,
फिर कैसे तुझे अपनाऊ रसिया ||1||

कोई जप तप संयम नियम नही ,
.मेरा गोपियो जैसा प्रेम नही ,
फिर कैसे तुझे रिझाऊ रसिया ||2||

कोई गुण का भरा भण्डार नही. 
मेरा मीरा जैसा प्यार नही ,
फिर कैसे तेरे पास आऊ रसिया ||3||

मेरे भिलनी जैसे बैर नही , 
कही तेरे आने मे तो दैर नही,
फिर कैसे तुझे भोग लगाऊँ रसिया ||4||


''जय श्री राधे कृष्णा ''


Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने