मुरली राधा ने भिजवाई' सुनते ही मुरलीधर ने अधरों से पुलक लगायी''



'मुरली राधा ने भिजवाई'
सुनते ही मुरलीधर ने अधरों से पुलक लगायी |

विकल हो उठे सम्मुख पाकर
मोरपंख के संग पीताम्बर
आँसू लिए पत्र के अक्षर
पढ़ पाये न कन्हाई ||1||

मन उड़ कर पहुँचा वृन्दावन
लहराए दृग में करील-वन
सजल-नयन राधा चलते क्षण
ज्यों फिर पड़ी दिखाई ||2||

उलट-पलट पत्री निज कर में
रुद्ध-कंठ वाष्पाकुल स्वर में
कुछ भी कह न सके उत्तर में
फिर फिर मूर्छा आई ||3||

''जय श्री राधे कृष्णा ''


Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने