श्रीराधा मोहनजीको रूप निहारो ॥

श्रीराधा मोहनजीको रूप निहारो ॥



श्रीराधा मोहनजीको रूप निहारो ॥

छोटे भैया कृष्ण बडे बलदाऊं चंद्रवंश उजिआरो ॥ 1 ॥

मोर मुगुट मकराकृत कुंडल पितांबर पट बारो ॥ 2 ॥

हलधर गीरधर मदन मनोहर जशोमति नंद दुलारी ॥ 3 ॥

शंख चक्र गदा पद्म विराजे असुरन भंजन हारो ॥ 4 ॥

जमुनाके नीर तीर धेनु चरावे वोढे कामर कारो ॥ 5 ॥

निरमल जल जमुनाजीको किनो नागनाथ लीयो कारो ॥ 6 ॥

इंद्र कोप चढे व्रज उपर नखपर गीरवर धारो ॥ 7 ॥

कनक सिंहासन जदुवर बैठे कोटि भानु उजिआरो ॥ 8॥

माता जशोदा करत आरती बार बार बलिहारो ॥ 9 ॥

सूरदास हरिको रूप निहारे जीवन प्रान हमारे ॥ 10 ॥

जयश्री राधे कृष्ण 
श्री कृष्णाय समर्पणम्
Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: