अनुपम माधुरी जोड़ी, हमारे श्याम श्यामा की,   रसीली मद भरी मस्‍ती, हमारे श्याम श्यामा की ॥

अनुपम माधुरी जोड़ी, हमारे श्याम श्यामा की, रसीली मद भरी मस्‍ती, हमारे श्याम श्यामा की ॥






अनुपम माधुरी जोड़ी, हमारे श्याम श्यामा की, 

 रसीली मद भरी मस्‍ती, हमारे श्याम श्यामा की ॥



कटीली भौंह, अदा बाँकी, सुघड़ सूरत, मधुर बतिया,
लटक गरदन की मन बसिया, हमारे श्याम श्यामा की ॥1||


परस्पर मिलके जब विहरें, श्री वृन्दाावन के कुँजन में,
नहीं वर्णत बने शोभा, हमारे श्याम श्यामा की ॥2||


मुकुट और चंद्रिका माथे, अधर पर पान की लाली,
अहो कैसी बनी छबि है, हमारे श्याम श्यामा की ॥3||


नहीं कछु लालसा मन में, नहीं निर्वाण की इच्छा,
सखी स्यामा मिले सेवा, हमारे श्याम श्यामा की ॥4||





जय श्री राधे कृष्ण


श्री कृष्णाय समर्पणम्

Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: