गोविन्द राधे।

गोविन्द राधे।






गोविन्द राधे गोविन्द राधे
 राधे राधे गोविन्द ,गोविन्द राधे |




तेरा पर्दा योगमाया गोविन्द राधे।
मेरा पर्दा माया दोनों पर्दा हटा दे ||1||



जानूँ पहिचानूँ नहीं गोविन्द राधे।
एक दूसरे की पहिचान करा दे ||2||



अच्छा हूँ बुरा हूँ जो हूँ गोविन्द राधे।
तेरा ही तो सुत पितु लाज बचा दे ||3||



तू भी हैं चोर मैं भी गोविन्द राधे।
चोरी चोरी पाप करूँ जोरी बना दे ||4|



तन है त्रिभंगी तेरा गोविन्द राधे।
मन है त्रिभंगी मेरा जोरी बना दे ||5||



तन तेरा काला काला गोविन्द राधे।
मन मेरा काला काला जोरी बना दे ||5||



तोको नचावे गोपी गोविन्द राधे।
मोको नचावे माया जोरी बना दे ||6||



जिसका वरण करें गोविन्द राधे।
अमर सुहागिनी वाय बना दे ||7||

जय श्री राधे कृष्ण


श्री कृष्णाय समर्पणम्

Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: