
जब से तोरे संग नेहा लागे कान्हादूजा नाहिं मन भायो
published on 05 अक्टूबर
leave a reply
जब से तोरे संग नेहा लागे कान्हा
दूजा नाहिं मन भायो |
मनवा मोरा इत उत डोलत,
इक पल चैन न पाए
तोरी प्रीत की डोरी संग बंध
इत उत जा ना पाए,
चरणों में मुझे ले लो प्रभुजी
अब ना भटका जाए
आ जा रे मोरे कान्हा
आ जा रे||1||
दोउ नैना बाट निहारे तोरी
हर पल बरसत जाए
आवन की तोरी आस ले कर
इक पल झपक ना पाए
मन मंदिर में आ जा प्रभुजी
अब ना जाने दूंगी
आ जा रे मोरे कान्हा तू
आ जा रे ||2||
मन ही तेरा कृष्ण कन्हैया
मन ही तेरी राधा
जग में रह कर जो भी करता
है उसकी अभिलाषा
दे ऐसा वरदान मधु अब
मधु श्याम मन भाये
आ जा रे मोरे कान्हा तू
आ जा रे ||3||
जय श्री राधे कृष्ण
श्री कृष्णाय समर्पणम्
Previous Post
यदि नाथ का नाम दयानिधि है, तो दया भी करेंगे
0 Comments: