
धुन - मैं तो तुम संग
आदिशक्ति हे मात भवानी , विनती सुनले माँ
अम्बे विनती सुनले माँ
हे जगतरिणी , भवभय हारिणि , विनती सुनले माँ
अम्बे विनती सुनले माँ ।। टेर ।।
दूर से तेरे दर पे आया , तेरा तुझको भेंट चढ़ाया
आशा का एक दिप जलाया
दिप बुझे ना , मंगल करणी || १ ||
तूँ जग की करती रखवाली , जल थल नभ् की पालनहारी
बोलो क्यों ये जीव दुखारी
तेरी शरण में , आया हूँ माँ || २ ||
नव दुर्गा माँ तारा काली , मात जीण , शाकम्बर वाली
ध्यान धरे तेरा नर नारी
बागेश्वरी बल , बुद्धि प्रदायणी || ३ ||
हम बालक तूँ जननी प्यारी , करके क्षमा सब भूल हमारी
" नन्दू " सजा माँ बगिया प्यारी
माँ बेटे से , क्या कभी रूठे || ४ ||
जय श्री राधे कृष्ण
श्री कृष्णाय समर्पणम्
0 Comments: