
आज गोपाष्टमी पर
आरती गौ माता की
तर्ज़-बाँके बिहारी जी की आरती गावो जी
गऊ माता जी की आरती गावो जी,
गऊ चरणन माँहि, शीश नवावो जी |
जगत पति कृष-णन सँग साजे,
गऊ तन में सारे, देव विराजे,
गौ धन, अन मोला, इसको बचावो जी ||1||
गऊ माता है, ममता की मूरत
करुणामयी है, गऊ माँ की सूरत
गौ माँ की, सेवा में, जीवन लगावो जी ||2||
गऊ माता जी की आरती . . .
गऊ माता है, जीवन की दाता
भव भय नाशक, मुक्ति प्रदाता
गौ किर-पा से, बै-तरणी तर जावो जी ||3||
तन मन धन सब, करो न्योछावर
गऊ किरपा से, भर लेवो गागर
गौ चर-णन माँहि, सब सुख पावो जी ||4||
वेद पुराणों ने, महिमा है गाई
ऋषि मुनि गुरु जन, सबने बताई
'रवि' कहे, गौ माँ का, वंदन गावो जी ||5||
रविन्द्र केजरीवाल"रवि"🏻
जय श्री राधे कृष्ण
श्री कृष्णाय समर्पणम्
0 Comments: