मनवा मगन भयो राम गुन गाइकेराम गुन गाइके प्रभु गुन

मनवा मगन भयो राम गुन गाइकेराम गुन गाइके प्रभु गुन







मनवा मगन भयो राम गुन गाइके
राम गुन गाइके प्रभु गुन गाइके
पाय लियो जग सारा राम जी को पाइके
राम जी को पाइके जी राम जी को पाइके

रामजी के रंग में जो रंग जाए
आंच ना उस पर कभी भी आए
भक्तों को रखते हैं दिल से लगाई के
दिल से लगाई के जी दिल से लगाई के ||1||

हर कोई बांटे राम नाम धन
जितना बांटे और बढ़े धन
ख़ुश होत हैं सब राम धन लुटाईके
राम धन लुटाईके जी सब राम धन लुटाईके ||2||

राम जी की मुसकान बड़ी प्यारी
जिस पर सारा जग बलिहारी
अपना बनात हैं तनिक मुसकाई के
तनिक मुसकाई के जी तनिक मुसकाई के ||3||



जय श्री राधे कृष्ण

      श्री कृष्णाय समर्पणम्

Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: