राधा नाम की लग गयी डोरमन राधे राधे बोलराधे राधे

राधा नाम की लग गयी डोरमन राधे राधे बोलराधे राधे






राधा नाम की लग गयी डोर
मन राधे राधे बोल
राधे राधे बोल रे मन
राधे राधे बोल l




राधा नाम का लिया सहारा
राधा नाम लगे अति प्यारा
अब करो ,अब करो
अब करो कृपा की कोर
मन राधे राधे बोल ll1 ll




गहवर वन की छटा निराली
जहाँ विराजे श्री राधे जू प्यारी
मै तो नाचूँ बन के मोर 
मन राधे राधे बोल ll2ll




सेवा कुञ्ज किशोरी राजे
श्याम प्रिया के चरण दबावे
चाकर है नवल किशोर 
मन राधे राधे बोल ll3ll




सर्वेश्वरी शरण में रखियो 
अवगुण मेरे नेक न गिनियो
मै तो विनय करूँ कर जोर 
मन राधे राधे बोल ll4ll


जय श्री राधे कृष्ण



       श्री कृष्णाय समर्पणम्

Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: