मैंने छोड़ी रे जगत की यारी








मैंने छोड़ी रे जगत की यारी
कन्हैया मेरा यार मिल गया
यार मिल गया दिलदार मिल गया
मैं तो भूल गयी दुनियादारी 
कन्हैया मेरा यार मिल गया




झूठे है सब दुनिया के नाते
झूठे है सब कसमे वादे
मैंने तोड़ दी है रस्मे सारी ll1ll




यार अनोखा मेरा कन्हैया
सौंप दी है मैंने जीवन नैया
मेरे जीवन धन गिरधारी ll2ll




तुम्हे छोड़ मैं कहाँ को जाऊँ
दुनिया में किसको अपनाउँ
मैं तो दासी बनी तिहारी ll3ll



जय श्री राधे कृष्ण


श्री कृष्णाय समर्पणम्

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने