कर गए दिल पे टोना, बांके बिहारी के नैना।

कर गए दिल पे टोना, बांके बिहारी के नैना।






कर गए दिल पे टोना,
बांके बिहारी के नैना।


बांके के नैना, बिहारी के नैना,




इन नयनो पे सब कुछ हारा,
बांका लगे मेरा प्यार प्यारा।
बिन देखे नहीं चैना,
बांके बिहारी के नैना ॥1||




मोटे मोटे नैनो में भीना भीना कजरा,
प्यारा लगे तेरा फूलो का कजरा।
हो तेरी झांकी का क्या कहना, 
बांके बिहारी के नयना॥2||




नैयन लड़े जब से बांके संग,
प्रेम प्रीती का ऐसा चढ़ा रंग।
हो मोहे बांवरा बन के रहना, 


बांके बिहारी के नयना॥3||


जय श्री राधे कृष्ण



       श्री कृष्णाय समर्पणम्

post written by:

Related Posts

0 Comments: