धन है हमारो सखी प्यारी राधा रानी के चरणछोड़ सब

धन है हमारो सखी प्यारी राधा रानी के चरणछोड़ सब








धन है हमारो सखी प्यारी राधा रानी के चरण
छोड़ सब आस जगत की श्री राधे हम तेरी शरण |





जो रसना ये नाम ना गावे
व्यर्थ जीवन ही सकल बितावे
लाख कोटि चाहे धन संचय राधा नाम से रहे निर्धन ||1||





राधा राधा मनवा तू रट ले
जगत के विषयों से तू हट ले
बड़े भाग मानुष तन पायो सफल होय तेरा जीवन ||2||





श्यामा अपने नाम का धन दो
सेवामयी हो ऐसा जीवन दो
स्वास् स्वास् तेरा नाम ही निकले कब हो ऐसा समर्पण ||3||



जै श्री राधे कृष्ण

🌺
श्री कृष्णायसमर्पणं



Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: