
धीरे धीरे बंशी बजाओ कान्हा
हौले हौले मुरली बजाओ मेरे मोहन
राधा नाचने आयी रे -मेरे श्याम की दिवानी
ओहो राधा श्याम की दिवानी ,
आहा राधा श्याम की दिवानी
बागों में ढूंढा ,बगीचों में ढूंढा
निधिवन जी में पाई रे मेरे श्याम दीवानी
ओहो राधा श्याम की दिवानी आहा राधा श्याम की दिवानी ||1||
ग्वालों में ढूंढा मैंने सखियों में ढूंढा
रास रचाते राधा पाई रे ,मेरे श्याम दीवानी
ओहो राधा श्याम की दिवानी आहा राधा श्याम की दिवानी ||2||
वंशीवट पे ढूंढा मैंने ,पनघट पे ढूंढा
श्रृंगार वट पे राधा पाई रे ,मेरे श्याम दीवानी
ओहो राधा श्याम की दिवानी आहा राधा श्याम की दिवानी ||३॥
जै श्री राधे कृष्ण
🌺
श्री कृष्णायसमर्पणं
0 Comments: