वृंदावन जाने को जी चाहता है पिया को मनाने को जी

वृंदावन जाने को जी चाहता है पिया को मनाने को जी





वृंदावन जाने को जी चाहता है 

पिया को मनाने को जी चाहता है|




वृन्दावन ने प्रियाकांत राधे

युगल किशोर जलज पे राजे 
खुद को लुटाने का जी चाहता है ll 1 ll




वृन्दावन में यमुना महारानी 

यमुना महारानी श्री यमुना महारानी
गोता लगाने को जी चाहता है ll 2 ll




वृंदावन में बांके बिहारी

बांके बिहारी की छवि अति प्यारी
नैना मिलाने को जी चाहता है ll3ll




वृन्दावन में प्रेम मिलत है

प्रेम मिलत है हाँ प्रेम मिलत है
प्रेमी बन जाने को जी चाहता है ll 4 ll


जै श्री राधे कृष्ण


🌺

श्री कृष्णायसमर्पणं

Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: