करुणानिधान स्वामिनी किशोरी करुणा अब बरसाओनाम तिहारा रटूं किशोरी मोहे








करुणानिधान स्वामिनी किशोरी करुणा अब बरसाओ
नाम तिहारा रटूं किशोरी मोहे सेवा योग्य बनाओ |






हूँ निर्धन दो नाम धन अपना श्यामा तुम करुणा की खान
शरण पड़ा हो तेरी राधिके अपनाया है अपना जान
इस दासी की विनती सुनलो श्यामा मोहे दासी अपनाओ ||1|




तेरे महलों की बनूँ बुहारिन श्यामा नित नित कुञ्ज सजाऊँ
नहीं जानूँ मैं कोई विधि भी किशोरी तुमको कैसे रिझाऊँ
कृपाकोर अब कृपा करो तुम जैसी भी हूँ मुझे अपनाओ ||2||




ब्रजमण्डल की तुम हो स्वामिनी सारे जगत की तुम्हीं आधारा
क्या गुण गाऊँ तेरी रहमत के श्यामा मैंने अपना जीवन वारा
जैसे चाहो तुम रखना मुझको अपनाओ या मुझे ठुकराओ ||3||


जै श्री राधे कृष्ण


🌺

श्री कृष्णायसमर्पणं

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने