बाँके -बिहारी तेरी जय होवे

बाँके -बिहारी तेरी जय होवे
जय होवे तेरी जय होवे
बाँके -बिहारी तेरी जय होवे
भक्तन के रखपाल तेरी जय होवे

चार वेद तेरा यश गावे
नेत , नेति सदा पुकारे
फिर भी न पावे पार , तेरी जय होवे 
बाँके -बिहारीलाल तेरी जय होवे

दुःख संकट के तुम रखवाले
भक्तन की आँखों के तारे
दूर करो अंधकार , तेरी जय होवे
बाँके -बिहारीलाल तेरी जय होवे

हम दुखियारे , द्वार तिहारे
बैन बिना यह विनय पुकारे
कर भाव सागर से पार , तेरी जय होवे
बाँके -बिहारीलाल तेरी जय होवे

जय होवे तेरी जय होवे
तेरी जय होवे तेरी जय होवे
हम पागल है दुनिया वाले
स्वार्थ के है सब मतवाले

अब तो करत थाम , तेरी जय होवे
जय होवे तेरी जय होवे
तेरी जय होवे तेरी जय होवे
(Bake Bihari teri jai hove jai hove tere jai hove)

''जय श्री राधे कृष्णा ''

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने