कृष्णा तेरे नाम पे कुर्बान हो रही . सूरत को तेरी देख परेशान हो रही |



कृष्णा तेरे नाम पे कुर्बान हो रही .
सूरत को तेरी देख परेशान हो रही |

सिर पर है मुकुट मोर की ,कानों में है कुण्डल ,
वो अधर बांसुरी की मधुर तान हो रही ||१||

फूलो की माला है गले में ,तिलक भाल है ,
मुख चन्द्र मंद हास से ,मैं बेजान हो रही ||२||

न ही कान को इनकी सुधि ,न ही लोक लाज है ,
तेरे दीदार के लिए मोहन ,मैं हैरान हो रही ||३||

न भूलिए मुझे भी ,नाथ तुम सुनो ,
ब्रह्मानंद तेरे दर की मैं दरबान हो गयी ||४||

''जय श्री राधे कृष्णा ''
     

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने