आने लगा है समय धीरे -धीरे

रचनाकार
By -
0


आने लगा है समय धीरे -धीरे |
बंद होने वाली नजर धीरे -धीरे ||

मिला तो बहुत था समय मुझको भगवन |
हा ! कुछ न किया यूँ ही बीत गया जीवन |
फिसला समय हाथ से धीरे -धीरे ||१||

अच्छे करम की दौलत बड़ी है |
कुछ न कमाया मैंने लो खली झोली पड़ी है |
हीरे सा जीवन लुटा  धीरे -धीरे ||२||

वो ही थे सच्चे मानव यहाँ पर |
विष पिया खुद हमें अमृत पिलाकर |
दिलों में वो बीएस ही गये  धीरे -धीरे ||३||

अब भी समय है थोड़ा सा बाकी |
कर लूँ कुछ ऐसा जिसमे प्रभु दें शबाशी ||
वरना सब भूलेंगे मुझे  धीरे -धीरे ||४||

''जय श्री राधे कृष्णा ''
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

श्रीकृष्ण से जुड़े अनुभव को और भी सुंदर बनाने हेतु, यह वेबसाइट कुकीज़ का उपयोग करती है। विवरण देखें
Ok, Go it!