श्याम पास पास रहना ,श्याम साथ साथ रहना





श्याम  पास पास रहना ,श्याम  साथ साथ रहना
राही नया नया हूँ हमराही बन के रहना |

राहेँ हैँ टेढ़ी टेढ़ी गलियाँ बढ़ी अँधेरी
न कोई आशना है न कोई दुनिया मेरी
दिल के करीब करीब रहना  ||1||

जीवन के इस सफ़र मेँ भूली हुई डगर मेँ
अटक न जाऊं माया के इस नगर मेँ
श्याम यार बन के रहना गुम्खार बन के रहना ||2||

जिन्दगी की बहार आप हो दिल का करार आप हो
खामोश जिन्दगी के साजोँ का तार आप हो
मेरे लबोँ पे हरदम श्याम  नगमा बन के रहना ||3||

''जय श्री राधे कृष्णा ''

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने