आदत बुरी सुधार लो बस हो गया भजन







आदत बुरी सुधार लो बस हो गया भजन
मन की तरंग मार लो बस हो गय भजन ।|

आऐ हो तुम कहाँ से जाओगे तुम जहाँ ।
 इतना सा बस विचार लो बस हो गया भजन ॥1||

कोई तुमहे बुरा कहे तुम सुन करो क्षमा ।
 वाणी का स्वर संभाल लो बस हो गया भजन ॥2||

 नेकी सब ही के साथ में बन जाये तो करो । 
मत सिर बदी का भार लो बस हो गया भजन ॥3||

कहना है साफ साफ ये सदगुरु कबीर का ।
 निज दोष को निहार लो बस हो गया भजन ||4||

''जय श्री राधे कृष्णा ''

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने