वीर हनुमाना अति बलवाना



वीर हनुमाना अति बलवाना ,
राम राम  रटियो रे ,
प्रभु मन बसियो रे |

जो कोई आवे ,अर्जी लगावे ,
सबकी सुनियो रे ||1||

बजरंग बाला ,फेरु तेरी माला ,
दीनदयाला संकट हरियो रे ||2||

न कोई संगी, हाथ को तंगी ,
जल्दी  हरियो  रे ||3||

अर्जी हमारी ,मर्जी तुम्हरी,
 कृपा करियो रे ||4||

तन पे लंगोटा ,हाथ में सोंटा ,
चिंता हरियो रे ||5||

संकट मोचन नाम तिहारो,
 संकट हरियो रे ||6||

राम जी का प्यारा ,सिया का दुलारा ,
दर्शन दीजो रे ||7||


''जय श्री राधे कृष्णा ''





Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने