नाम जपन क्यों छोड़ दिया रे |

नाम जपन क्यों छोड़ दिया रे |



नाम जपन क्यों छोड़ दिया रे |

झूठे जग में जी भरमा कर ,
असल वतन क्यों छोड़ दिया रे ||१||

कौड़ी को तो खूब सँभाला ,
लाल रतन क्यों छोड़ दिया रे ||२||

खालस एक भगवान भरोसे ,
तन मन धन क्यों न छोड़ दिया रे ||३||

काम न छोड़ा क्रोध न छोड़ा ,
सत्य वचन क्यों छोड़ दिया रे ||४||

''जय श्री राधे कृष्णा ''
 
Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: