बम बम भोला रे बाबा बम बम भोला रे



बम बम भोला रे बाबा बम बम भोला रे

झाड़ियाँ झरना पहाड़न मांहि, रहे सदा शिवभोला।
सोवे निरंजन शमशानो में, संग भूतन का टोला रे॥1||

नाग भुजंगी गल में काला, फण फणकत दे जोला।
अंग भभूतियाँ रमे राखोड़ी, तन बाघम्बर चोला रे॥2||

डीमक डीमक डम डमरू बाजे, रहे मगन मस्त मोला।
घोट घोट माँ गिरिजा देवे, पिवे भंग का गोला रे॥3||

पल में शंकर निहाल कर दे, जिसने हरि रस घोला।
रूप भयंकर शिव जब धारे, डगमग त्रिभुवन डोला रे॥4||

वृषभ सवारी शोभित है शिव, नंदी गण है धोला।
मंगलेश्वर महादेवा शरणे, ''भैरव'' भजन ये बोला रे॥5||

''जय श्री राधे कृष्णा ''


Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने