
धुन - आने से उसके आये बहार
सिर पे सोहे चुन्नरिया लाल हाथों की महेन्दी लगती कमाल जादुगरी लागे है , मैया झाँकी तेरी |
लाल रंग चुड़ा , माँ के हाथों की शोभा बढ़ाये , पाँव में पैजनियाँ , माँ होले से घुंघुरू बजाये , बिंदिया का कहना क्या-2 , मनोहारी लागे है मैया झाँकी तेरी || १ ||
बन संवर के देखो , आज कीर्तन में मैया पधारी माँ की किरपा पाने , आज उमड़ी है दुनियाँ लो सारी गुंज रहे जयकारे -2 , मतवाली लागे है मैया झाँकी तेरी || २ ||
हो रहा है वन्दन , माँ के भजनों में खोय हैं सारे " हर्ष " माँ के बेटे , देखो बैठे हैं सुध बुध बिसारे वश में ना आज जिया -2 , कामणगारी लागे है मैया झाँकी तेरी || ३ ||
''जय श्री राधे कृष्णा ''
0 Comments: