श्याम नेक आ जईयो,बरसाने की गलियां,

श्याम नेक आ जईयो,बरसाने की गलियां,



श्याम नेक आ जईयो,बरसाने की गलियां, रंगीली प्यारी गलियां,रे बलखाती न्यारी गलियां। अरे कैसर घोरी ने खीर बनाई,वा मे खूब रबड़ी मलाई, अरे पेट भर पी जईयो बरसाने की गलियां||१|| अरी सखियाँ सब सजधज आई,अरे सबने खूब टेर लगाई नेक टेर सुन अईयो ,बरसाने की गलियां ||२|| अरे नैनन मे थारी छबि समाई,थारे नाम की रटना लगाई, नेक पास आ जईयो,बरसाने की गलियां ||3|| हाथन मे खूब मेहंदी लगाई,लाल हरी चूड़ी खूब सजाई, नेक हाथ छू जईयो,बरसाने की गलियां ||4|| घुंघरू बांध पायल बनाई,पैयां में सुंदर महावर लगाई, सखी को नाच देख जईयो,बरसाने की गलियां ||5|| घूंघट सवा हाथ को कर आई,तोसे मोये लाज है आई, मुओ घूंघट उघाड़ जईयो,बरसाने की गलियां ||6|| लंबी लंबी चोटी बनाई,वा मे प्यारी वेणी सजाई, चोटी नेक खींच जईयो,बरसाने की गलियां ||7|| सर पे प्यारी मटकी आई,वा मे माखन दूध मलाई, मटकी ने फोर जईयो,बरसाने की गलियां ||8|| सब सखियाँ देखो दौड़ी आई,ढोल पे सबन ने गारी गाई, नखराले नेक नच जईयो,बरसाने की गलियां ||9|| मो पगली के भी सनक आई,तेरे मिलन की अब सूझ आई, मो पे अब कृपा कर जईयो,बरसाने की गलियां ||10|| गरीबबिहारी के गारी सुनाई,नीरा के कछु ना समझ आई, नेक मोये मिल जईयो,बरसाने की गलियां ||11|| अरी सखी सब मिल आई,सबने याकी खूब पिटाई, याके कोई छुड़ा लईयो,बरसाने की गलियां ||1२||


''जय श्री राधे कृष्णा ''

 

Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: