माँ देख तेरा सिणगार , करे मन नाचण का चाहे देखूं जितनी बार , करे है मन नाचण का

माँ देख तेरा सिणगार , करे मन नाचण का चाहे देखूं जितनी बार , करे है मन नाचण का



धुन- मेरी लागी श्याम संग

माँ देख तेरा सिणगार , करे मन नाचण का
चाहे देखूं जितनी बार , करे है मन नाचण का ||

प्यारी सूरत भोली भाली
सोहे नथली बिंदिया वाली
प्यार लागे गले का हार , करे है मन नाचाण का || १ ||

लाल चुनड़ीया जब लहराये
मैया ये तो गज़ब ही ढाये
बरसाये खुशियाँ हज़ार , करे है मन नाचाण का || २ ||

ऐसा कोई फूल बचा ना
जो तेरे गजरे में सजे ना
माँ ये महक रहा संसार , करे है मन नाचाण का || ३ ||

कितना सुन्दर कितना प्यारा
देखे " सोनू " आज नजारा
क्या खूब सजा दरबार , करे है मन नाचाण का || ४ ||

जय श्री राधे कृष्ण


Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: