अरे पहरेदारो कन्हैया से बोलो दर पे सुदामा आया जाके तो बोलो ||

अरे पहरेदारो कन्हैया से बोलो दर पे सुदामा आया जाके तो बोलो ||



धुन- आवो कन्हैया आवो

अरे पहरेदारो कन्हैया से बोलो
दर पे सुदामा आया जाके तो बोलो ||

सुदामा गरीब है बहुत बदनसीब है
लेकिन कन्हैया के बहुत करीब है
दशा देखकर मेरी मुझको ना तोलो || १ ||

मैं तो गरीब हूँ पर वो शहजोर है
लेकिन जनम से मेरो कान्हाँ पे ज़ोर है
दौड़े वो आएगा तुम मेरा नाम बोलो || २ ||

सुदामा का नाम सुन के दौड़े मुरारी
रुक्मण से बोलो सुनली कहानी हमारी
यारी है हमारी इसको सस्ता न तोलो || ३ ||

अनोखी है प्रीत तेरी तूँ है अनोखा
आये जो शरण में तेरी खाये ना धोका
महिमा " सुरेश " गावे शरण हमको ले लो || ४ ||

जय श्री राधे कृष्ण
श्री कृष्णाय समर्पणम्

Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: