श्याम पियारे मेरी प्रीत पुकारे प्रीत पुकारे नैना बाट निहारे रे

श्याम पियारे मेरी प्रीत पुकारे प्रीत पुकारे नैना बाट निहारे रे



धुन - सारी सारी रातें तेरी याद

श्याम पियारे मेरी प्रीत पुकारे
प्रीत पुकारे नैना बाट निहारे रे
बाट निहारे || 

श्वासों की सरगम तुझसे जुड़ी है,
आज्या कन्हैया तेरी ज़रूरत पड़ी है,
आँखे से पानी बरसे मत ना सता रे,
मत ना सता रे || १ ||

दिल की ये धड़कन धड़के तेरे ही नाम से,
होंठो पे गीत फड़के तेरे ही नाम से,
आज्या मनमीत मेरा मनवा पुकारे रे,
मनवा पुकारे || २ ||

आज्या रे आज्या बैरी क्यों तड़फावे  ,
कजरारे नयनों वाले क्यों तूँ सतावे ,
कबसे " सुरेश " तेरी राह निहारे रे
राह निहारे || ३ ||

जय श्री राधे कृष्ण
श्री कृष्णाय समर्पणम्

Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: