मेरे कान्हा पे टोना कर गयी, गवालिन मस्तानी |गवालिन मस्तानी,

मेरे कान्हा पे टोना कर गयी, गवालिन मस्तानी |गवालिन मस्तानी,




मेरे कान्हा पे टोना कर गयी, गवालिन मस्तानी |
गवालिन मस्तानी, गवालिन दीवानी ||

चटक मटक को मेरो कहना, लागे प्यारो प्यारो |
रूप सोलोनो, मेरे कुंवर को, जग को दे उज्यारो |
मेरे कान्हा के पीछे पड़ गयी, गवालिन मस्तानी ||1||

नयी गुजरिया मेरे घर मे, जाने कहाँ से आ गयी |
नज़र घूर के ऐसो देखो, कान्हा को नज़र लगा गयी |
जाने कहा से आ गयी, गवालिन मस्तानी ||2||

आओ सखियो मेरे लाल की, कोई नज़र उतारो |
गवालिन ने आये के मेरे लाल पे, ऐसो जादू डारो |
मेरे कान्हा पे नीयत धर गयी, गवालिन मस्तानी ||3||

''जय श्री राधे कृष्णा ''


Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: