उस बांसुरी वाले की ,लीले घोड़े वाले की गोदी में सो जाऊ



उस बांसुरी वाले की ,लीले घोड़े वाले की गोदी में सो जाऊ
मेरा जी करता है श्याम के भजनों में खो जाऊ  ||

देखी दुनिया दीवानी ,ये मतलब की मस्तानी
बिन मतलब रुख न जोड़े ,यहाँ नित -नित नयी कहानी
किस -किस को छोडू बाबा , किस -किस को छोडू बाबा
किस -किस को अपनाऊ
मेरा जी करता है श्याम के भजनों में खो जाऊ  ||१||

सुख दुःख पहलू जीवन के ,बस वहम ही है ये मन के
कोई हँस-हँस कर सहता है ,कोई सहता है तन -तन के
जीवन की पहेली उलझी ,मैं  कैसे सुलझाऊ  
मेरा जी करता है श्याम के भजनों में खो जाऊ  ||१||

बंधन दुनिया के झूठे ,कोई माने कोई रूठे
भगतो चाहे जग छूटे ,ये तार कभी न टूटे
बस इतनी कृपा कर दे , बस इतनी कृपा कर दे
मैं तेरा हो जाऊ
मेरा जी करता है श्याम के भजनों में खो जाऊ  ||३ ||

''जय श्री राधे कृष्णा ''

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने