बाजै बाजै री बधाई बाजै

बाजै बाजै री बधाई बाजै



बाजै बाजै री बधाई बाजै 
बाजै री बधाई मैया तेरे अँगना ।
बडो अनोखो लाल जायो
स्याम रंग सब के मन भायो,
ब्रजवासिन को हियो हुलसायो ।
उमगि उमगि सब चले नन्द घर बाँधे बँधना ।। 1||

नन्द भवन ऐसो सजवायो
बैकुण्ठहु कूँ दियो लजायो,
सब लोकन ते घनो सुहायो ।
टोल टोल गोपी उठ धाई गावै मँगना।। 2||

ब्राह्मण अपने वेद पढ़त है
नन्द बाबा जू दान करत हैं,
पाग पिछोरा ग्वाल लेत है गोपिन कूँ 
दियो लहँगा फरिया रतन जडित कंगना।।3||

नाच नाच के प्रेम दिखायो
नन्द भवन में धूम मचायो 
देय आसीस सबन मन भायो
अरी यशोदा रानी तेरो जीवै ललना ।।4||

''जय श्री राधे कृष्णा ''


Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: