
जय बोलो जय बोलो
गणपति बप्पा की जय बोलो।
सिद्ध विनायक संकट हारी
विघ्नेश्वर शुभ मंगलकारी
सबके प्रिय सबके हितकारी
द्वार दया का खोलो
जय बोलो जय बोलो||1||
पारवती के राज दुलारे
शिवजी की आंखों के तारे
गणपति बप्पा प्यारे प्यारे
द्वार दया का खोलो
जय बोलो जय बोलो।|2||
शंकर पूत भवानी जाये
गणपति तुम सबके मन भाये
तुमने सबके कष्ट मिटाये
द्वार दया का खोलो
जय बोलो जयबोलो||3||
जो भी द्वार तुम्हारे आता
खाली हाथ कभी ना जाता
तू है सबका भाग्य विधाता
द्वार दया का खोलो
जय बोलो जय बोलो||4||
''जय श्री राधे कृष्णा ''
0 Comments: