जीवन है तेरे हवाले ,मुरलिया वाले

जीवन है तेरे हवाले ,मुरलिया वाले



जीवन है तेरे हवाले ,मुरलिया वाले
वाह रे मुरलिया वाले ,वाह रे मुरलिया वाले |

हम तो मुरली तेरे अधर की
चाहे तू जैसे बजा ले
 मुरलिया वाले  ||१||

हम कठपुतली तेरे हाथ की
चाहे तू जैसे नचा ले
 मुरलिया वाले  ||२||

अपने चरण का दास बना लो
वृन्दावन में तू बसा ले
 मुरलिया वाले  ||३||

''जय श्री राधे कृष्णा ''

Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: