आजा आजा रे सांवरिया मिलने यमुना किनारे

आजा आजा रे सांवरिया मिलने यमुना किनारे



आजा आजा रे सांवरिया मिलने यमुना किनारे।
यमुना किनारे आजा, यमुना किनारे आजा।
मोरी थाम ले कलइया  मोहन यमुना किनारे॥

आई ओड़ के चुनरिया मैं तो यमुना किनारे।
मेरा घुंघटा उठा दे मोहन यमुना किनारे।
तोसे अंखिया मिलाऊँगी मैं यमुना किनारे॥1||


तोहे माखन खिलाऊँगी मैं यमुना किनारे।
ठंडी छाछ पिलाऊंगी मैं यमुना किनारे।
आजा गैया  तू चराने मोहन यमुना किनारे॥2||

मोहे दर्शन दिखा दे यमुना किनारे।
मीठी बांसुरी बजा दे यमुना किनारे।
छम छम नाचूंगी मैं तेरे संग यमुना किनारे॥3||

''जय श्री राधे कृष्णा ''


Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: