
अपना चंदा सा मुखड़ा दिखाए जा,
मोर मुकुट वारे, घुंघराली लट वाले।
तुम बिन मोहन चैन पड़े ना,
नयनो से उलझाए नैना।
मेरी अखियन बीच समाए जा ||1||
बेदर्दी तोहे दर्द ना आवे,
काहे जले पे लोण लगावे।
आजा प्रीत की रीत निभाए जा ||2||
बांसुरी अधरन धर मुसकावे,
घायल कर क्यूँ नयन चुरावे।
आजा श्याम पीया आजा आए जा ||3||
काहे तों संग प्रीत लगाई,
निष्ठुर निकला तू हरजाई।
लागा प्रीत का रोग मिटाए जा ||4||
टेढ़ी तोरी लकुटी कमरिया,
टेढो तू चितचोर सांवरिया।
टेढ़ी नज़रों के तीर चलाए जा ||5||
''जय श्री राधे कृष्णा ''
—
0 Comments: