पलकें ही पलकें बिछायेंगे, जिस दिन श्याम प्यारे घर आयेंगे



पलकें ही पलकें बिछायेंगे,
जिस दिन श्याम प्यारे घर आयेंगे
मीठे मीठे भजन सुनायेंगे
जिस दिन श्याम प्यारे घर आयेंगे |

घर का कोना कोना मैंने फूलो से सजाया
बन्दनवार बंधाई घी का दीप जलाया
प्रेमी जनों को बुलाएँगे  ||1||

गंगाजल की झारी प्रभु के चरण पखारूँ
भोग लगाऊ लाड लडाऊ आरती उतारूँ
खुशबूं ही खुशबूं उड़ायेंगे  ||2||

''जय श्री राधे कृष्णा ''


Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने