छोटी छोटी गैयाँ, छोटे छोटे ग्वाल

छोटी छोटी गैयाँ, छोटे छोटे ग्वाल



छोटी छोटी गैयाँ, छोटे छोटे ग्वाल
छोटो सो मेरो मदन गोपाल |

आगे आगे गैयाँ पीछे पीछे ग्वाल
बीच मैं है मेरो मदन गोपाल ||1||

घास खाए गैयाँ, दूध पीये ग्वाल
माखन खाए मेरो मदन गोपाल ||2||

काली काली गैयाँ, गोरे गोरे ग्वाल
श्याम वरन मेरो मदन गोपाल ||3||

छोटी छोटी लाखुटी छोटे छोटे हाथ
बंसी बजावे मेरो मदन गोपाल ||4||

छोटी छोटी सखियाँ मधुबन बाग
रास रचावे मेरो मदन गोपाल ||5||

''जय श्री राधे कृष्णा ''


Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: