झूला झूले रे नन्दकिशोर ,  कन्हैया बड़ा प्यारा लगे

झूला झूले रे नन्दकिशोर , कन्हैया बड़ा प्यारा लगे






धुन - मैं तो भूल चली


झूला झूले रे नन्दकिशोर , 

कन्हैया बड़ा प्यारा लगे
खेंचो होले से रेशम की डोर , 

कन्हैया बड़ा प्यारा लगे ||





सावन की बरसे रिमझिम बदरिया
झूले के आसन पे बैठे साँवरिया 
देखो झाँकी -2 , सजी बड़ी जोर || १ ||






कोयलिया गाये है मीठे तराने
नर नारी आये हैं झूला झुलाने
झूमे नाचे -2 , मगन होके मोर || २ ||






" हर्ष " कन्हैया को झूला झुलाओ 
माथे पे काजल का टिका लगाओ
आया घर मेरे -2 , माखन का चोर || ३ ||





जय श्री राधे कृष्ण

 श्री कृष्णाय समर्पणम्

Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: