
प्रभु तुम्हारे सिवा कोई नहीं मेरो सहारो है|
तुम्हीं से लाज है मेरी तू मेरो प्राण प्यारो है||
जगत जंजाल है भारी गहो मुझ हाथ मोरारी,
अजब छाई है लाचारी जगत सब खारो खारो है||1||
दरश दीजै दरश दीजै दयालु हो दया कीजै,
प्रभु अब तो कृपा कीजै कृपालु नाम प्यारो है||2||
पतितों के पतित पावन पतित मैं हूँ करो पावन,
बंदे सत्तार को भगवन दरद दिल में तिहारो है ||3||
जय श्री राधे कृष्ण
श्री कृष्णाय समर्पणम्
0 Comments: