
छुपा कहाँ आजा छलिया
मुरली वाले आजा तेरी याद सताये
मेरा ये भरोसा कही टूट न जाये l
मन ये पुकारे आ दिल के सहारे
नैना हमारे तेरा रस्ता निहारे
हर पल बिचारे छुपा कहाँ ll1ll
दिल की ये धड़कन गीत तेरे गाये
रोती है अँखिया नीर बहाये
कैसे समझाये छुपा कहाँ ll2ll
गोपिया बुलाये तुझे हम भी बुलाये
आओ कन्हैया तेरा दर्शन पाये
कुशल मनाये छुपा कहाँ ll3ll
जय श्री राधे कृष्ण
श्री कृष्णाय समर्पणम्
0 Comments: