
सखी आओ री सखी आओ री,
मोहन जु को गारी सुनाओ री|
हरी नागर री हरी नागर री,
जाको बाबा नन्द उजागर री
हरी कारो री हरी कारो री
ये द्वै बापन को बारो री ||1||
याके दोउ बाप सब जाने री
जाको वेद पुरान बखाने री
हरी मधुकर री हरी मधुकर री
रस चाखत डोले घर घर री ||2||
हरी नटवा री हरी नटवा री
राधाजी के आगे लटुवा री
हरी खंजन री हरी खंजन री
ब्रज युवतिन के मन रंजन री||3||
हम भरिहैं री भरिहैं री
राधा प्यारी कहे सो करिहैं री
मुख मांडो री मुख मांडो री
इनपे लै फगुवा तब छांडो री ||4||
हरी होरी री हरी होरी री
बनी राधा मोहन की जोड़ी री
यह जस परमानन्द गावे री
कछु रहस बधाई पावे री ||5||
जय श्री राधे कृष्ण
श्री कृष्णाय समर्पणम्
0 Comments: