
होली खेलन आयी व्रजनार
खेलन होली रे
हाथों में लिया गुलाल
खेलन होली रे
नंदगांव का छोरा ढूँढे
गली गली कान्हा का शोर करे
नजर न आये कान्हा
खेलन होली रे ||1||
रंग रंग पिचकारी से उडाये
घर घर से गोप बाल निकाले
पकड न आये कान्हा
खेलन होली रे ||2||
गुसपुस गुसपुस इशारा करे
यमुना कुंज से पकडे प्यारे
प्रीत रंग रंगाये कान्हा
खेलन होली रे ||3||
गोप गोपी की होली निराली
दिल रंगाये मनवा रंगाये
पुकारे हमें रंगने कान्हा
खेलन होली रे ||4||
जय श्री राधे कृष्ण
श्री कृष्णाय समर्पणम्
0 Comments: