
कालिय दह पे खेलन आया री,
मेरा छोटा सा कन्हैया
ग्वाल बाल सब सखा संग में ....2,
गेंद का खेल रचाया री ||
काहे की पट गेंद बनाई ....2,
कैसा डंडा लाया री, मेरा छोटा
कन्हैया
अररर कैसा डंडा लाया री
मेरा छोटा सा कन्हैया ||1||
रेशम की पट गेंद बनाई ....2,
चन्दन बल्ला लाया री, मेरा छोटा
कन्हैया
अररर चन्दन डंडा लाया री
मेरा छोटा सा कन्हैया ||2||
मारी टोल गेंद गई दह में ....2,
गेंद के संग ही धाया री, छोटा सा
कन्हैया
अररर गेंद के संग ही
धाया री, छोटा सा कन्हैया ||3||
नागिन तब एक उठकर बोली ....2,
क्यों तू दह में आया री, छोटा सा
कन्हैया
अररर क्यों तू दह में आया री, छोटा
कन्हैया ||4||
क्या तू बच्चे राह भूल गया ....2,
क्या किसी ने बहकाया
री, छोटा सा कन्हैया
अररर क्या किसी ने बहकाया
री, छोटा सा कन्हैया ||5||
.कैसे तू बेटा यहाँ आया ....2,
क्या किसी ने
भिजवाया री, छोटा सो कन्हैया
अररर क्या किसी ने
भिजवाया री, छोटा सा कन्हैया ||6||
ना नागिन मैं राह भूल गया....2,
ना किसी ने बहकाया री, छोटा
कन्हैया
अररर ना किसी
ने बहकाया री छोटा सा कन्हैया ||7||
नागिन नाग जगाय दे अपना ....2,
उसी की खातिर
आया री, छोटा सा कन्हैया
अररर उसी की खातिर
आया री, मेरा छोटा सा कन्हैया ||8||
नहीं जगावे तो रहने दे ....2,
ठोकर मार जगाया री मेरा छोटा
कन्हैया
अररर ठोकर मार जगाया
री, छोटा सो कन्हैया ||9||
हुआ युद्ध दोनों में भारी ....2,
अंत में नाग हराया री मेरा छोटा स
कन्हैया
अररर अंत में नाग हराया री
मेरा छोटा सा कन्हैया ||10||
नाग नाथ रेती में डाला ....2,
फन-फन पे रास रचाया री छोटा स
कन्हैया
अरे फन-फन पे रास रास रचाया
री, छोटा सा कन्हैया ||11||
रसनदीप को नाग भेज दिया ....2,
फन पै चिन्ह लगाया री, छोटा सा
कन्हैया
अररर फन पै चिन्ह
लगाया री, छोटा सा कन्हैया ||12||
घासीराम ने कथा को कह के ....2,
बैठ चौपाल पे गाया री, छोटा स
कन्हैया
अररर बेठ चौपाल पे गाया री
मेरा छोटा सा कन्हैया ||13||
....
जै श्री राधे कृष्ण
🌺
श्री कृष्णायसमर्पणं
🌺
0 Comments: